न जनसंवाद, न संसद में चर्चा… मोदी सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर चला दिया बुलडोजर: राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के द हिंदू में प्रकाशित लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए सरकार की […]

Continue Reading

विधानसभा में ‘दो नमूने’ बयान से सियासी तूफान, CM योगी के तंज पर अखिलेश का तीखा पलटवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोडीन कफ सिरप को लेकर सोमवार को सियासी टकराव देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के विधायकों के हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि कोडीन सिरप उत्तर प्रदेश में बनता ही नहीं है और कफ सिरप से प्रदेश में किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने यह भी […]

Continue Reading

सांस्कृतिक विरासत का सम्मान: वेदांता एल्युमिनियम ने परब 2025 का भव्य उद्घाटन किया

भुवनेश्वर (ओडिशा), दिसंबर 22: वेदांता एल्युमिनियम, भारत का सबसे बड़ा एल्युमिनियम उत्पादक, कोरापुट के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव परब 2025 के 28वें संस्करण के उत्सव में शामिल हुआ। यह महोत्सव क्षेत्र की जीवंत परंपराओं, स्वदेशी कला रूपों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देता है। पाँच दिवसीय यह आदिवासी उत्सव समुदायों, कलाकारों और उद्योगों को एक […]

Continue Reading

विधानसभा में कोडीन कफ सिरप पर सियासी संग्राम, सीएम योगी बोले- बुलडोजर चलेगा तो शोर मत मचाना..

लखनऊ: कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को तीखी नोकझोंक देखने को मिली। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से किसी भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया […]

Continue Reading

Gen Z का अनोखा फैसला: गाजियाबाद के मॉल में बिना रस्मों के रचाई शादी, बिन फेरे हम तेरे के साक्षी बने तमाशबीन, वीडियो वायरल

गाजियाबाद। प्यार जब परंपराओं की सीमाएं तोड़ दे, तो कहानी खुद-ब-खुद सुर्खियां बन जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देखने को मिला, जहां एक Gen Z प्रेमी जोड़े ने भीड़-भाड़ वाले मॉल को ही अपनी शादी का साक्षी बना लिया। बिना पंडित, बिना बारात और बिना तामझाम—बस दो दिलों का […]

Continue Reading

लिव-इन पर मोहन भागवत का दो टूक: जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो समाज कैसे चलेगा, विवाह सामाजिक इकाई

नई दिल्ली/कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने लिव-इन संबंधों पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहा कि रिश्तों में जिम्मेदारी से बचना सही नहीं है। रविवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि कोई विवाह नहीं करना चाहता तो वह संन्यासी जीवन अपना सकता है, लेकिन बिना जिम्मेदारी लिए समाज कैसे […]

Continue Reading

जी-राम-जी बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी: ग्रामीणों को अब 125 दिन की रोजगार गारंटी, मनरेगा की जगह नया कानून लागू

नई दिल्ली। ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी को बढ़ाकर प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिन कर दिया गया है, जो […]

Continue Reading

Agra News: रन फॉर विकसित भारत से गूंजा आगरा, सांसद खेल महोत्सव 2025 का जोशीला आगाज़

आगरा। खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाले चतुर्थ सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुआ। रामलीला मैदान से शुरू हुई “रन फॉर विकसित भारत” मिनी मैराथन ने आयोजन को नई ऊर्जा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय […]

Continue Reading

Agra News: माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब का 26वां अधिवेशन ‘आरोही–2026’ संपन्न, अशोक कुमार गुप्ता बने नए गवर्नर

आगरा। सेवा, संगठन और सामाजिक संकल्प की भावना को और अधिक सशक्त करते हुए माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब का 26वां वार्षिक अधिवेशन ‘आरोही–2026’ रविवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देशभर से आए 70 से अधिक क्लबों के लगभग 1200 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, जहां संगठन की एकता, उपलब्धियों और भविष्य […]

Continue Reading

आगरा की 104 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, ग्रामीण युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नई ताकत

आगरा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और अवसरों के बीच की खाई को पाटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पंचायती राज विभाग द्वारा आगरा जनपद की 104 ग्राम पंचायतों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। यह […]

Continue Reading