कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज से शुरू हुआ विवाद अब उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गया है। यूपी में अलीगढ़ के एक कॉलेज में हिजाब पहनने पर रोक की खबर आ रही है। हिजाब और भगवा गमछे को लेकर चल रहे विवाद के बीच कॉलेज प्रशासन ने हर हाल में छात्रों से ड्रेस कोड का अनुपालन करने को कहा है। इस संबंध में अलीगढ़ के डीएस कॉलेज की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा ने साफ कर दिया कि बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के छात्रों के कॉलेज परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि हम छात्रों को ढके हुए चेहरों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं देंगे। छात्रों को कॉलेज परिसर के अंदर भगवा गमछा या हिजाब पहनने की अनुमति है। कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में सख्ती बरतने के भी संकेत दे दिए हैं। इस संबंध में कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना चिपका दी गई है। इसके बाद मामला गरमाने लगा है।
हिजाब और भगवा गमछे का विवाद कर्नाटक से उठा है। दिसंबर 2021 में उडुपी के एक कॉलेज में इस पर विवाद शुरू हो गया। उस समय 6 लड़कियां हिजाब पहनकर कॉलेज आई थीं। इसके जवाब में कुछ स्टूडेंट भगवा गमछा पहन कर कॉलेज में पहुंच गए। इस पर विवाद शुरू हो गया। कई संस्थानों में इसको लेकर तनाव का माहौल बन गया। विवाद धीरे-धीरे अब देश के कई राज्यों तक पहुंच गया है। इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है।
चुनावी मैदान में भी गरमाया मुद्दा
हिजाब का मुद्दा चुनावी मैदान में भी खूब गरमाया है। इस मामले में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की एनडीए सरकार पर करारा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि लड़कियां क्या पहनना चाहती हैं, इस पर किसी को कोई अधिकार नहीं है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता से जोड़कर पेश किया। सपा नेता ने तो हिजाब पर हाथ डालने वालों का हाथ काटने तक की धमकी दी। ऐसे में अलीगढ़ के कॉलेज प्रशासन का आदेश यूपी के चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर सकता है।
-एजेंसियां
- ADA उपाध्यक्ष का ‘रौद्र’ रूप: 10 टाउनशिप के काम में सुस्ती पर ठेकेदारों को फटकार, फूड कोर्ट का लाइसेंस निरस्त - March 24, 2026
- आगरा के लिए बड़ी पहल: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सीएम योगी से की मुलाकात, इनर रिंग रोड और जलभराव पर मांगा ‘न्याय’ - March 24, 2026
- टेक्नोलॉजी से मिली सफलता: CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम ने खोज निकाले गुम हुए 304 मोबाइल, आगरा पुलिस की शानदार रिकवरी - March 24, 2026