Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। सुनरख कांड में बिटिया के पीडित परिजनों के साथ लगातार लोग मिलने आ रह हैं। हालांकि इस बेहद क्रूर घटना का एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के खुलासे पर बिटया के पीडित परिजनों ने सवाल उठाये हैं। इसके बाद राजनीति और गैर राजनीतिक लोगों का साथ परिवार को लगातार मिल रहा है। शुक्रवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीडित परिवार से मिलने पहुंचा।
बिटिया का परिवार आठ दिन से धरने पर बैठा है
ज्ञात रहे कि आठ वर्षीय नाबालिग बिटिया की जंगल में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। बिटिया 26 नवम्बर को गायब हुई थी और 27 नवम्बर को उसका शव जंगल से बरामद हुआ था। बिटिया का परिवार आठ दिन से धरने पर बैठा है।
समाजवादी पार्टी हरसंभव परिवार के साथ मदद करने के लिए तैयार है
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदीप चौधरी पूर्व प्रत्याशी गोवर्धन विधानसभा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला। प्रदीप चौधरी ने पीडित परिवार को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी हरसंभव परिवार के साथ मदद करने के लिए तैयार है। हर वक्त पीडित परिवार के साथ हैं। पार्टी के बडे नेताओं को पूरे घटनाक्रम से लगातार अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये तथा पीडित परिवार को 20 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाये। इस मौके पर सचिन जाटव, महेंद्र चौधरी, जीतू कटारा, मुरारी लाल कटारा, शिवम यादव, केशव जाटव, अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026