[ad_1]
अमेरिका के लास वेगस स्थित एमजीएम ग्रैंड मारक्वी बॉलरूम में 64वें ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन किया गया. इस आयोजन में भारत के संगीतकार रिकी केज को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाज़ा गया है, ये दूसरी बार है जब केज को ग्रैमी मिला है.
उन्हें ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ का अवॉर्ड अमेरिकी रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ मिला है.
ये अवॉर्ड उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए दिया गया है.
ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए केज ने लिखा, “हमारे एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड दिए जाने के लिए बहुत आभारी हूं. मेरे बगल में जो शख़्स खड़े हैं, इस जीते-जागते लीजेंड- स्टीवर्ट कोपलैंड से मुझे प्यार है. आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार! यह मेरा दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है और स्टीवर्ट का छठा अवॉर्ड है.”
रिकी केज का जन्म अमेरिका में हुआ था लेकिन अब वह बेंगलुरु में रहते है.
इसके अलावा पाकिस्तानी गायिका उरूज आफ़ताब को ‘बेस्ट ग्लोबल परफॉमेंस’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है. इसके साथ ही वह ग्रैमी जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गई हैं.
उरूज को ये अवॉर्ड उनके गाने ‘मोहब्बत’ के लिए दिया गया है.
-एजेंसियां
[ad_2]
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026