मार्च में GST कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए. इस महीने जीएसटी कलेक्शन का आँकड़ा 1,42,095 करोड़ रुपए पहुँच गया है. जो अब तक का सबसे ज़्यादा है.
1,42,095 करोड़ के इस कलेक्शन में सीजीएसटी का हिस्सा 25,830 करोड़, एसजीएसटी का हिस्सा 32,378 करोड़ और आईजीएसटी का हिस्सा 74,470 करोड़ रुपए का है.
इससे पहले जनवरी 2022 में 1,40,986 करोड़ रुपए जीएसटी कलेक्शन हुआ था जो मार्च से पहले तक सबसे ज़्यादा था लेकिन मार्च के आँकड़ों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
मार्च 2021 के मुकाबले मार्च 2022 में 15% की उछाल आई है. वहीं मार्च 2020 के मुक़ाबले ये इज़ाफ़ा 46% का है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026