विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने कहा कि फिल्म बनाने के लिए उन्होंने और उनकी टीम ने बहुत मेहनत की है। साथ ही विवेक ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म की रिसर्च में करीब 4 साल का वक्त लगा और अब उनके पास इतना मटेरियल है कि वो इस पर एक वेब सीरीज भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो वेब सीरीज बनाने के बारे में सोच रहे हैं और वो इसे बनाएंगे भी।
विवेक बनाएंगे इस टॉपिक पर सीरीज
विवेक ने बताया, “ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा ने मुझे कश्मीरी पंडितों को खोजने में मदद की। यह लोग कश्मीर हिंसा के विक्टिम हैं। इनकी कहानियां अभी तक किसी ने न कही है और न सुनी है। हमारे पास इतना मटेरियल है कि एक सीरीज बन सकती है और हम यह सीरीज बनाएंगे। हमें इस कम्यूनिटी से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह सारी सच्ची घटनाएं हैं। जब हमने यह फिल्म बनाने के बारे में सोचा था तब यह नहीं सोचा था कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ ऐसा हुआ होगा।”
क्रिटिक्स-ऑडियंस दोनों से ही मिल रहे हैं फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज
कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस, दोनों से ही पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत इस्सर जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की देशभर में चर्चा हो रही है।
-एजेंसियां
- यूपी में पूर्व ARTO अफसर के घर 22 किलो सोना-चांदी मिला, दीवारों और पैकटों में छिपाए थे करोड़ों रुपये; लखनऊ आवास पर विजिलेंस का छापा - July 8, 2026
- अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर: राम मंदिर दान चोरी विवाद पर बोले- ‘चोर को कोसिए, मंदिर को नहीं’, मर्यादा पर दिया बड़ा बयान - July 8, 2026
- आगरा में बारिश का कहर: सुभाष बाजार में बड़ा हादसा, नाले पर बनी दुकान ढही, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - July 8, 2026