भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को महिला वनडे विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के सिर में चोट लग गई जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। रंगियोरा में मैच के शुरू में ही बायें हाथ की इस बल्लेबाज के हेलमेट पर तेजी से गेंद लगी जिसके कारण उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल के बाउंसर पर मंधाना को चोट लगी। भारतीय टीम के चिकित्सकों ने 25 वर्षीय मंधाना की जांच की और शुरू में वह खेल जारी रखने के लिए फिट लग रही थी लेकिन डॉक्टरों से दोबारा सलाह करने पर वह एक ओवर बाद ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गई।
मेडिकल स्टाफ के अनुसार उनमें शुरू में हल्की बेहोशी जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने मैदान छोड़ दिया। साउथ अफ्रीकी पारी शुरू होने पर भी वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरी। क्वॉरनटीन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलने वाली मंधाना भारतीय टीम की प्रमुख सदस्य हैं और उनसे शुक्रवार से शुरू हो रहे विश्व कप में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।
भारत ने हरमनप्रीत के 114 गेंद पर 103 रन की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 244 रन बनाए। दीप्ति शर्मा के पांच रन और कप्तान मिताली राज बिना खाता खोले रन-आउट हो गईं। हरमनप्रीत ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर 84 रन जोड़े। भाटिया ने 78 गेंद पर 58 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के आगे जहां बाकी भारतीय बैटर्स संघर्ष करती दिखीं लेकिन हरमनप्रीत ने डटकर सामना किया। उन्होंने भारतीय टीम को 200 के पार पहुंचाया। हरमनप्रीत को अयाबोंगा खाका ने आउट किया। खाका साउथ अफ्रीका की सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं उन्होंने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।
-एजेंसी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026