दूरदर्शन पर प्रसारित बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन हो गया है. वह 74 साल के थे.
महाभारत धारावाहिक के अलावा उन्होंने कई दूसरे धारावाहिकों और बॉलीवुड फ़िल्मों में भी भूमिकाएं निभाई थीं.
उनके निधन पर धारावाहिक में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर शोक ज़ाहिर किया है. उन्होंने लिखा है- आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला. मेरे ‘महाभारत के भाई’ प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चए गए. विश्वास नहीं हो रहा. पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- “हर लड़की खुद को शिवानी के किरदार में देख पाएगी”: शेमारूमी की सीरीज ‘एक कन्या कुँवारी’ को लेकर बोलीं जाह्नवी गुरनानी - November 12, 2026
- किसानों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग - November 12, 2026
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026