सेंसेक्स (Sensex) की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (market cap) में बीते सप्ताह तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। शेयर बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली के बीच शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 3,09,178.44 करोड़ रुपये की गिरावट आई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,836.95 अंक या 3.11 प्रतिशत टूटा। भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय शेयर बाजार भी नीचे आए।
बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। सप्ताह के दौरान एसबीआई (SBI) की बाजार हैसियत 18,340.07 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,67,069.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
रिलायंस को सबसे अधिक नुकसान
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 96,512.22 करोड़ रुपये घटकर 15,79,779.47 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 53,488.29 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,65,042.43 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 42,392.63 करोड़ रुपये घटकर 7,08,751.77 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 31,815.01 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,11,061.12 करोड़ रुपये पर आ गई। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का बाजार मूल्यांकन 30,333.64 करोड़ रुपये घटकर 4,14,699.49 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का 16,291.53 करोड़ रुपये टूटकर 5,42,407.86 करोड़ रुपये रह गया।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के बाजार मूल्यांकन में 15,814.77 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,93,174.23 करोड़ रुपये रह गया।एचडीएफसी की बाजार हैसियत 13,319.96 करोड़ रुपये घटकर 4,56,102.42 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 9,210.39 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,36,411.69 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
-एजेंसियां
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026