Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बेरोजगार युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। युवाओं की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पुलिस बल पहले से ही तैनात कर दिया गया था। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्यगेट को बंद कर दिया गया था। युवाओं ने इस पर नारागजी जताई और जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना था कि दो साल से मथुरा सेंटर पर सेना भर्ती नहीं हुई है।
सब कुछ हो रहा है लेकिन भर्ती नहीं हो रही है
इसके लिए कोरोना का रोना रोया जा रहा है। जबकि इलेक्शन की भर्तियां हो रही हैं। चुनाव हो रहे हैं। वृंदावन में कुंभ मेला की तैयारियां चल रही हैं। सब कुछ हो रहा है लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। युवाओं के हंगामे को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा सम्हाला और बातचीत कर उनकी मांग को उचित स्तर तक पहुँचाने का आश्वान दिया।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026