Hathras (Uttar Pradesh, India)। जनपद के थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन इलाके के एक गांव में मेंड जोतने को लेकर हुए विवाद में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
आला अधिकारियों के निर्देशन में चल रहा अभियान
दरअसल, जनपद में पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल के नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ डॉ.राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुराकला के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कोर्ट में किया पेश
केरान सिंह पुत्र रामकिशन निवासी पुराकला द्वारा अपने खेत की मेंड को प्रेम कुमार आदि द्वारा काटने को लेकर हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें प्रेम कुमार व सोवीर पुत्र महेन्द्र सिंह, नारद पुत्र नत्थीलाल निवासीगण पुरा कला उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन विनोद कुमार, एसआई आशीष कुमार, भूरे सिंह व ज्वाला सिंह शामिल थे।
- द सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार आगरा के डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, चन्द्रशेखर उपाध्याय, डॉ. भानु प्रताप सिंह हिन्दी में प्रथम, देखें 59 हिन्दी वीरों की सूची - February 23, 2023
- गड़बड़ी की नींव पर खड़ा है आदर्श महाविद्यालय पनवारी, विधायक चौधरी बाबूलाल ने खोला राज, DM ने जांच बैठाई - February 3, 2023
- Taj Press Club Election उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह का सम्मान, देखें तस्वीरें - November 17, 2022