ताजनगरी में कोरोना से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 148

ताजनगरी में कोरोना से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 148

HEALTH NATIONAL REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India)। ताजनगरी में आगरा मॉडल लगातार फेल साबित हो रहा है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई। इससे पूर्व संक्रमण से आगरा में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाबजूद आगरा में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को देर रात तक आगरा में कोरोना वायरस के छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

अस्पताल कर्मचारी की हुई मौत
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया है कि 57 वर्षिय मृतक शास्त्रीपुरम का रहने वाला था। वह कमला नगर के निजी अस्पताल में कर्मचारी था। उसे 7 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर उसे एस एन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसकी कोरोना की जांच के लिए उसका सैम्पल भेजा था। मंगलवार को उसकी सांस की बीमारी से मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप
चिकित्सकों के पास मृतक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग के लोग एम्बुलेंस लेकर मृतक के घर पर पहुंचे। जहां पर परिजन शव से लिपटकर विलाप कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी परिजनों को समझाकर शव को अपने साथ ले गए। दो घंटे तक परिजन मृतक के शव से विलाप करते रहे।

ताजनगरी में हुई चौथी मौत
कोरोना संक्रमण से ताजनगरी में यह चौथी मौत हुई है। इससे पहले पारस हॉस्पीटल में भर्ती दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एसएन में भर्ती 76 वर्षिय महिला की भी मौत हो गई है। वहीं आगरा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 148 पहुंच गई है। आगरा में मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। जोकि प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

प्रशासन की 49 हॉटस्पॉट पर नजर
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया है कि आगरा प्रशासन के द्वारा कुल 49 हॉटस्पॉट बनाए गए है। जिन पर प्रशासन अपनी नजर रख रहा है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। किसी को भी बाहर आने की अनुमति नही है। अगर कोई बगैर काम के बाहर घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *