Agra (Uttar Pradesh, India)। ताजनगरी में आगरा मॉडल लगातार फेल साबित हो रहा है। गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई। इससे पूर्व संक्रमण से आगरा में चार की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाबजूद आगरा में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
इलाज के दौरान हुई मौत
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया है कि म्रतक किडनी की परेशानी थी। उसे 10 अप्रैल को एस एन अस्पताल में भर्ती किया था। चिकित्सकों ने उसकी कोरोना की जांच कराई थी। जांच में म्रतक पॉजिटिव मिला था। उसका इलाज एस एन अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। गुरूवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमित की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया।
ताजनगरी में संक्रमण से पांचवी मौत
कोरोना संक्रमण से ताजनगरी में यह पांचवी मौत हुई है। इससे पहले पारस हॉस्पीटल में भर्ती दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एसएन में भर्ती 76 वर्षिय महिला की भी मौत हो गई है। मंगलवार को भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। वहीं आगरा में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 167 पहुंच गई है। आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। जोकि प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
आगरा में बिगड रहे हालत
आगरा में लगातार बद से बदत्तर हालत हो रहे है। रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रशासन की हर कोशिश नाकाम हो रही है। प्रशासन स्थिति को संभालने में अभी तक नाकाम रहा है। आगरावासियों को और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का पालन करने की आवश्यकता है। लॉकडाउन के पालन से ही तेज गति से फैल रहे संक्रमण की गति कम होगी।