कोरोना: कानपुर में घर- घर जाकर सर्वे कर रही नर्सो के साथ मनचलों ने की छेड़खानी

कोरोना: कानपुर में घर- घर जाकर सर्वे कर रही नर्सो के साथ मनचलों ने की छेड़खानी

NATIONAL REGIONAL

कानपुर (उत्तर प्रदेश, भारत)कोरोना पॉजिटिव मिले तब्लीगी जमातियों के संपर्क क्षेत्र में चंद मनचलों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। शानिवार को मनचलों ने घर- घर जाकर सर्वे कर रही नर्सो के साथ छेड़छाड कर दी। मामले में पुलिस ने चारों मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। व​हीं हर कोई मनचलों की इस हरकत पर थू-थू कर रहा है।

ये है मामला

शहर में 13 कोरोना हॉटस्पॉट एरिया घोषित हैं और इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां पर आवाजाही बंद है और पुलिस निगरानी कर रही है। इन क्षेत्रों में मिले तब्लीगी जमातियों में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते इन इलाकों में घर घर सर्वे कराया जा रहा है ताकि उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी हो सके। स्वास्थ्य महकमे की स्टॉफ नर्स घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ किसी तब्लीगी जमात के संपर्क में आने की जानकारी भी हासिल कर रही हैं। मगर इस इलाके के मनचलों ने इन नर्सों को भी परेशान कर दिया।

चमनगंज में नर्सो के साथ हुई छेडख़ानी

चमनगंज में स्वास्थ्य विभाग टीमें शानिवार को घर-घर जाकर सर्वे कर रही थीं। इस दौरान चमनगंज की एक गली में कुछ युवकों ने तीन नर्सो पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़खानी कर दी। इसके बाद युवको ने नर्सो को जान से मारने की धमकी दी। घटना से डरी-सहमी नर्सो ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नर्सो को लेकर थाना चमनगंज पहुच गए। मामले में चारों मनचलों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद एसएचओ राजबहादुर सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस चारों को पकडकर  थाने ले गई।  

मनचलों को भेजा जेल

थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चमनगंज निवासी कलीम, अमजद अंसारी, बजी अहमद और सलीम हैं। इनके खिलाफ छेड़खानी, अश्लीलता, जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

2 thoughts on “कोरोना: कानपुर में घर- घर जाकर सर्वे कर रही नर्सो के साथ मनचलों ने की छेड़खानी

  1. Pingback: निजी अस्पताल के कारण आगरा में ज्वालामुखी बना कोरोना, पढ़िए पूरी कहानी – Live Story Time
  2. Pingback: लॉकडाउन में लक्ष्मी दाने-दाने को मोहताज, साहब को नहीं सुनाई देती मजलूमों की आवाज – Live Story Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *