Etah, (Uttar Pradesh, India)। कोरोना वायरस के पैर अब एटा जिले में भी पहुंच चुके हैं। जिले में रविवार देर शाम तीन कोरोना संक्रिमत मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में एक महिला सहित एक ही परिवार के दो पुरूष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन तीनों का ही कनेक्शन आगरा स्थित पारस हॉस्पिटल से है।
तीन कोरोना संक्रमित मिले
रविवार देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी प्राप्त हुई कि एटा के तीन लोग कोराना पॉजिटिव हैं, तो जिले में हड़कंप मच गया। जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार के हैं व एक महिला अन्य गांव की है। तीनों कोरोना पॉजिटिव को बागवाला स्थित एल -01 अस्पताल में रखा जा रहा है। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बताया महिला आगरा स्थित पारस हॉस्पिटल आगरा में अपने बीमार रिश्तेदार को देखने गई थी।
एक्शन में अधिकारी
कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल बैठक कर संक्रमितों के घरों के चारों ओर तीन किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। जिलाधिकारी सुखलाल भारती का कहना है कि तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें एक महिला व दो पुरुष है और इनका लिंक आगरा पारस हॉस्पिटल आगरा से जुड़ा हुआ है।
- ‘हिन्दी से न्याय अभियान’ का असरः इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला हिन्दी में आया - March 29, 2023
- द सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार आगरा के डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, चन्द्रशेखर उपाध्याय, डॉ. भानु प्रताप सिंह हिन्दी में प्रथम, देखें 59 हिन्दी वीरों की सूची - February 23, 2023
- गड़बड़ी की नींव पर खड़ा है आदर्श महाविद्यालय पनवारी, विधायक चौधरी बाबूलाल ने खोला राज, DM ने जांच बैठाई - February 3, 2023