Aligarh (Uttar Pradesh, India)। कोरोना से मुक्त हो चुका अलीगढ़ एक बार फिर कोरोना की गिरफ्त में है। जनपद में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले है। दोनों संक्रमित व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
जिलाधिकारी ने दी जानकारी
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रविवार तक कोई पॉजिटिव नहीं था। थाना देहली गेट इलाके में सोमवार को दो पॉजिटिव केस मिले हैं। एक संक्रमित शाह जमाल और दूसरा निवरी में मिले हैं। दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। एक संक्रमित को सांस लेने में तकलीफ़ थी। जिसे आइसोलेशन में रखा गया था। जिसका कोरोना पॉजिटव आया है। अब वह वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमित जिन इलाकों के रहने वाले हैं, दोनों ही इलाकों को क्वारंटाइन किया गया है। सील की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा 27 अप्रैल तक कोई भी कार्यालय नहीं खोलेंगे। दोनों संक्रमित के परिजनों को आइसोलेशन में रखा गया है।
- द सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार आगरा के डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, चन्द्रशेखर उपाध्याय, डॉ. भानु प्रताप सिंह हिन्दी में प्रथम, देखें 59 हिन्दी वीरों की सूची - February 23, 2023
- गड़बड़ी की नींव पर खड़ा है आदर्श महाविद्यालय पनवारी, विधायक चौधरी बाबूलाल ने खोला राज, DM ने जांच बैठाई - February 3, 2023
- Taj Press Club Election उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह का सम्मान, देखें तस्वीरें - November 17, 2022