Breaking: आगरा में फिर फूटा कोरोना बम, एक दर्जन लोग मिले संक्रमित, कुल 104

HEALTH NATIONAL REGIONAL

आगरा ( उत्तर प्रदेश, भारत)। शहर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज में रोजाना इजाफा हो रहा है। रविवार को भी एक दर्जन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या 104 हो गई है। लॉकडाउन को और मजबूत करने के लिए आगरा प्रशासन 29 हॉट स्पॉट पर निगरानी कर रहा है।

कोरोना पॉजिटिव मिले 12 लोग

जिलाधिकारी आगरा प्रभु नारायण सिंह के अनुसार रविवार को आगरा में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। ये मरीज आगरा के निजी अस्पतालो से सबंध रखते है। आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या 104 हो गई है। जिनमे 52 मरीज तबलीगी जमात के है। डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है।
यह भी देखें
ये वीडियो कोरोनावायरस का तनाव छूमंतर कर देगा

लगातार बढ़ रहा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ

आगरा में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ रहा है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी शहर में रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर बन गई है। लॉकडाउन को और मजबूत करने के लिए आगरा प्रशासन 29 हॉट स्पॉट पर निगरानी कर रहा है।

चिकित्सक कर रहे पूरी कोशिश

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार वत्स ने बताया है कि चिकित्सक कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे है। चिकित्सक दिन-रात मरीजों का इलाज कर रहे है। डॉ. वत्स ने आगरा के लोगों से लॉकडाउन में घर के अंदर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस से बचना है तो अपने घरों में रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *